Date: 08/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने हिल कॉलोनी चर्च इलाके में चलाया जनसंपर्क अभियान,कहा ...

2/18/2026 3:55:05 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad :धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का चुनावी जनसंपर्क अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। चुनावी प्रचार के दौरान मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह हिल कॉलोनी स्थित चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और अपने चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मेयर बनने का अवसर मिलता है तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा की निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उनका प्रयास है कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास हो। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क