Date: 08/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अमित आजाद ने छात्रों मेंजगाई क्रांतिकारियों के प्रति चेतना
4/8/2026 4:42:31 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद दौरे पर पहुंचे महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने बुधवार को आर्य समाज के डीएवी स्कूल में छात्रों को देशभक्ति और क्रांतिकारियों के इतिहास से अवगत कराया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमित आजाद ने छात्रों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने पूरे देश में करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा की है और इस दौरान 7 लाख 32 हजार से अधिक क्रांतिकारियों की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान योद्धाओं की विरासत को सहेजने की बात कही। उन्होंने कहा- “हम अपने देश के क्रांतिकारियों की संस्कृति को बचाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।” अमित आजाद ने बताया कि हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी (HRA), जिसमें रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी जैसे महान क्रांतिकारी शामिल थे, उसी संगठन की भावना को आज भी वे और उनके पिता आगे बढ़ा रहे हैं। यह संगठन गैर-राजनीतिक रूप से देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को जागरूक कर रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस कार्य के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके बावजूद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहकर अपने अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा- “हम किसी से कुछ मांगते नहीं हैं, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।” अमित आजाद ने बताया कि वे अब तक लगभग 1600 स्कूलों तक पहुंच चुके हैं और फिलहाल उनका अभियान महाराष्ट्र में चल रहा है। साथ ही उन्होंने लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद की 151 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा और स्मारक निर्माण की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा एक एकड़ भूमि दी गई है, जबकि 9 एकड़ भूमि वे स्वयं दे रहे हैं। ‘लक्ष्य आजाद यात्रा’ के माध्यम से देशभर से एक-एक रुपये का सहयोग जुटाकर 200 से 215 करोड़ की लागत से यह स्मारक बनाया जाएगा। कुल मिलाकर, अमित आजाद का यह अभियान नई पीढ़ी को अपने इतिहास और क्रांतिकारियों की विरासत से जोड़ने की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जल जमाव और सड़क की बदहाल स्थिति पर लोगो का फूटा गुस्सा,माले के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने किया सड़क जाम
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
खरगे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, राहुल गांधी ने कहा अभद्र भाषा अस्वीकार्य...
#
शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ...
#
रेलवे के खिलाफ विधायक सरयू राय ने दिया धरना,कहा ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जली, मकान मालिक भी झुलसा
#
गौ-अवशेष मिलने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
#
जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा,पोटिको का गिरा शेड छज्जा, यात्रियों में मची अफरा तफरी
#
विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला झरिया में किया पदयात्रा ,विकास को लेकर विरोधियो को घेरा ,कहा ...