Date: 24/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गौ-अवशेष मिलने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
3/23/2026 4:15:04 PM IST
54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाटांड़ गांव में गौ-अवशेष मिलने की खबर से सोमवार को कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालात को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो के घर के पीछे स्थित बाड़ी में गौ-अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका बढ़ने लगी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाबुझा कर शांत कराया। साथ ही स्थिति को देखते हुए इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है।सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों समुदायों के बीच बातचीत कराई गई और फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई।वहीं, अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने कहा कि मामला अब पूरी तरह शांत है और लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।फिलहाल क्षेत्र में शांति कायम है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
कोलयांचल लाइव ब्यूरो
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने किया सहियाओं को प्रेरित
#
दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को गाय ने दिया जन्म ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे बताया जन्मजात विकृति
#
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
#
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगी धुआं, 30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी, स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
#
धनबाद नगर निगम चुनाव: रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल ने मांगा समर्थन
#
जंगल से भटका हाथी पंहुचा गांवों, ग्रामीणों में दहशत
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत का आदित्य साहू ने किया दावा, हेमंत सोरेन सरकार पर भी साधा निशाना,कहा...
#
निट छात्रा की हुई मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा