Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निगम चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण एसपी पहुँचे कतरास थाना, दिए कई दिशानिर्देश
 

2/21/2026 4:33:19 PM IST

81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :धनबाद नगर नगम चुनाव के लिए प्रचार के लिए आज अंतिम दिन प्रचार थम जाएगा।वही चुनाव को शांतिपूर्ण सम्प्पन कराने के लिए कमर कसकर तैयार है।आज इसी मद्देनजर धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी कतरास थाना पहुँचे।थाना प्रभारी सहित कई अन्य थानेदारों और उपस्थित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।वही आज शाम में एक फ्लैग मार्च आयोजित करने का दिशानिर्देश दिया गया जिसमें कतरास थाना सहित कई थानों के अधिकारी और बल शामिल होंगे।मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान शांति भंग करनेवालों और प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।साथ ही यह भी कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।वही  आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का उपयोग निर्भीक होकर करें,प्रशासन आपकी सेवा में हमेशा तैयार रहेगी।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट