Date: 16/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ससुराल आए युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
6/16/2026 3:25:04 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोधारिया जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान बोकारो जिले के पेटरवार निवासी 26 वर्षीय बीरेंद्र नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीरेंद्र अपनी ससुराल आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना टुंडी थाना क्षेत्र के लोधारिया जंगल स्थित दुर्गाडीह गांव के पास की है। जंगल में पेड़ से लटका शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि बीरेंद्र नायक 14 जून की शाम करीब 4 बजे से लापता था। उनका आरोप है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया। मृतक की बहन ने भी ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
#
बंद घर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर; पुलिस जांच में जुटी
#
सड़क पर बहने लगा कुकिंग ऑयल, बर्तन लेकर तेल बटोरने पहुंच गए ग्रामीण
#
ज्वेलरी लूटकांड के फरार अपराधियों का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने दबोचा
#
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे छिनतई गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
#
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल का हुआ विस्तार विकास पाठक बनें सचिव सह प्रवक्ता
#
हिंदू नाम बता कर मुश्लिम युवक ने लड़की से दोस्ती, ईद पर होटल में बुलाया, फिर...
#
कोलयांचल लाइव का खबर का असर : निर्माणाधीन पुल में आई दरार की खबर चलने के बाद जांच के लिए पहुंचे उपायुक्त, ठीकेदार पर करवाई का दिया निर्देश.......
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...