Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नेपाल जा रहे पूर्व मुखिया परिवार की स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई, दो बच्चों समेत सात घायल
6/14/2026 6:54:49 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे भोजपुर जिले के हसनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह एवं उनके परिजन सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना छपरा जिले के डोरीगंज के समीप उस समय हुई, जब उनकी स्कॉर्पियो वाहन को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन की हालत देखकर किसी के बचने की उम्मीद कम थी, लेकिन ईश्वर की कृपा से सभी यात्रियों की जान बच गई। हादसे में पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सीमा सिंह, पुत्र कर्ण सिंह, शंभू सिंह, उनकी पत्नी रिंकू सिंह, तथा दो बच्चे गौरव सिंह और शौरभ सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल घटनास्थल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार अधिकांश लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि स्कॉर्पियो चला रहे कर्ण सिंह को गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण आमने-सामने की यह टक्कर बेहद भयावह साबित हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
#
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
#
तिरंगे में लिपटकर घर लौटा भोजपुर का वीर सपूत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
#
‘गौमाता’ के भरोसे आरा स्टेशन की सुरक्षा, प्लेटफॉर्म पर घंटों घूमती रही गाय, रेलवे प्रशासन बेखबर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फ्रीबीज के जाल में लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और मतदाता की बदलती मानसिकता, क्या चुनाव अब विकास पर नहीं, मुफ्त वादों पर जीते जा रहे हैं?
#
स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, नहीं हुई पहचान
#
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई तबाही, खौफनाक था क्लाईमैक्स?
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
#
शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...