Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
6/14/2026 3:31:28 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रविवार को आरा जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ, जीआरपी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम पूरे दिन अलर्ट मोड में तैनात रही तथा स्टेशन के विभिन्न हिस्सों पर लगातार निगरानी रखी गई। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म संख्या एक से लेकर सभी प्लेटफॉर्मों तथा फुट ओवरब्रिज पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जवानों ने चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों एवं परीक्षार्थियों को लगातार सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाते रहे। प्रशासन की ओर से प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा चलती ट्रेन से दूर रहने की अपील की गई। फुट ओवरब्रिज पर बैठने पर रोक लगाई गई थी ताकि यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो। ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती रही। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण किसी भी प्रकार की लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती थी, इसलिए विशेष सतर्कता बरती गई। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार, स्टेशन अधीक्षक एन.के. राय तथा जीआरपी के प्रभारी रणधीर कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। हालांकि आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में परीक्षार्थियों की अत्यधिक भीड़ देखने को मिली, जिससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाप बेटे का रिश्ता हुआ कलंकित, बेटे ने ही की है बाप की हत्या, लेकिन क्यों?
#
नेपाल जा रहे पूर्व मुखिया परिवार की स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई, दो बच्चों समेत सात घायल
#
जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद
#
तिरंगे में लिपटकर घर लौटा भोजपुर का वीर सपूत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
#
‘गौमाता’ के भरोसे आरा स्टेशन की सुरक्षा, प्लेटफॉर्म पर घंटों घूमती रही गाय, रेलवे प्रशासन बेखबर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फ्रीबीज के जाल में लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और मतदाता की बदलती मानसिकता, क्या चुनाव अब विकास पर नहीं, मुफ्त वादों पर जीते जा रहे हैं?
#
स्कूल बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, नहीं हुई पहचान
#
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस में मचाई तबाही, खौफनाक था क्लाईमैक्स?
#
चोरो ने बनाया फिर मंदिर को निशाना ,हनुमान जी की प्रतिमाओं से उड़ाई चांदी के मुकुट , पुलिस छानबीन में जुटी
#
शांति से विसर्जित हुआ रामनवमी की जुलूस,एसएसपी पीयूष पाण्डेय की रही हर गति विधि पर नजर...