Date: 15/06/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा, शाहीद का शव आते ही नारे से गूंजा जहानाबाद 
 

6/14/2026 6:54:49 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: असम के जोरहाट में हुए एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को दोपहर बाद जहानाबाद पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अरवल मोड़ पर बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान "शहीद शुभम कुमार अमर रहें" और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से अपने जिले के वीर जवान को अंतिम सलाम किया। उपस्थित लोगों ने नारा लगाते हुए कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा शुभम तेरा नाम रहेगा शुभम के पार्थिव शरीर के साथ एयरफोर्स के कई जवान भी आए हैं सभी का जहानाबाद के लोगों ने अभिवादन किया आपको बताते चलें कि असम में फ्लाइट दुर्घटना में जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव का रहने वाला शुभम कुमार की मौत हो गई थी जिसका पार्थिव शरीर जहानाबाद लाया गया। शुभम के पिता अमरेंद्र आनंद किसान है जबकि शुभम की मां ग्रहणी है दोनों का रो-रो कर बुरा हाल था इतना ही नहीं शुभम का छोटा भाई भी इस घटना के बाद टूट चुका है उसके आंख से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है आपको बताते चलें कि भारतीय वायु सेवा का एनएन32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त शनिवार को हुआ ।जिसमें शुभम सहित पांच वायुसेना कर्मी की मौत हो गई जबकि सह पायलट गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है बेटे के खोने का गम में माता-पिता का बुरा हाल था शुभम के छोटे भाई सत्यम ने रोते हुए बताया कि उसका विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वह नहीं रहा इस घटना में हमारे परिवार का सब कुछ उजड़ गया है  गांव के लोगों ने यह भी बताया कि बनवरिया गांव का शुभम बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव का था जब भी छुट्टी पर अपने गांव आता था हर छोटे बड़े से बहुत प्रेम से मिलते थे उनकी कामयाबी पर पूरे गांव ही नहीं जिले को गर्व था फिलहाल शाहीद के घर ढॉंढस बंधाने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है पार्थिव शरीर जैसे ही गांव आया गांव के लोगों का आंखों से आंसू नहीं रख रही थी सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट