Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में जश्न शपथ ग्रहण का ऐतिहासिक पल की तैयारी जोर शोर से , विधानसभा क्षेत्र में लोगो में
खुशी
4/14/2026 5:27:08 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। कल उनके शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। जैसे ही सम्राट चौधरी के एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने की खबर सामने आई, मुंगेर जिले समेत पूरे बिहार में जश्न का माहौल बन गया। खासकर उनके गृह जिला मुंगेर और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की खुशी देखते ही बन रही है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं और समर्थक एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वर्षों से क्षेत्र के लोगों की जो अपेक्षाएं थीं, अब उनके पूरा होने की उम्मीद जगी है। हमलोग बहुत खुश हैं। हमारे क्षेत्र के नेता आज पूरे बिहार का नेतृत्व करने जा रहे हैं, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।राजनीतिक गलियारों में भी इसे एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समर्थकों में खासा उत्साह है और इसे “सम्राट युग” की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।कल सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। फिलहाल पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है और लोग इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुंगेर से कोलयांचल लाइव केलिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल और सीआईएसएफ पर गंभीर आरोप...
#
हैदराबाद से लौटे इंद्रजीत महतो, रांची में कार्यकर्ताओ ने किया गर्मजोशी से स्वागत
#
विधानसभा के गलचौर में भव्य महिला सम्मेलन, सैकड़ों महिलाओं की हुई सहभागिता
#
विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक
#
नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम -शालिनी बैसखियार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...