Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच जिला प्रशासन ने धनबाद में कराया शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न,5 बजे तक धनबाद नगर निगम में 46.98%, चिरकुंडा नगर परिषद में 61.40% मतदान
2/23/2026 7:12:21 PM IST
126
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि धनबाद में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ है। संध्या 5:00 बजे तक धनबाद नगर निगम में 46.98 एवं चिरकुंडा नगर परिषद में 61.40% मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर अभी भी टोकन लेकर वॉटर लाइन में लगे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग समाप्त होने के पश्चात वोटिंग परसेंटेज जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संध्या 5:00 बजे तक धनबाद नगर निगम में चार लाख 22 हजार 790 एवं चिरकुंडा नगर परिषद में 22704 वोटरों ने मतदान किया। उपायुक्त ने बताया कि हालांकि मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट घटना हुई। जिसका सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से निराकरण किया गया। चुनाव के दौरान जिला कंट्रोल रूम सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगातार संपर्क में रहा। जहां हर समस्या का त्वरित समाधान किया गया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के तीन कंट्रोल रूम से कर्मी 1019 मतदान केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी के संपर्क में रहे। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए उपायुक्त ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारियों, सभी मतदान पदाधिकारियों सहित चुनाव संपन्न कराने में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल सभी अधिकारियों व कर्मियों तथा आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।पत्रकार वार्ता में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सभी 1019 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। कहीं से भी कोई भी बड़ी घटना सामने नहीं आई है। उपायुक्त ने बताया कि अब 27 फरवरी 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक ने मतगणना आरंभ होगी। 11 हॉल में धनबाद नगर निगम एवं 4 हॉल में चिरकुंडा नगर परिषद के लिए मतों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक मतगणना हॉल में 8 से 12 टेबल लगाए जाएंगे। सभी मतपेटिका के स्ट्रांग रूम पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस के वरीय पदाधिकारी, पुलिस फोर्स, सिटी हॉक्स सहित पूरा पुलिस महकमा सुरक्षा के लिए तत्पर रहा। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन का अगला लक्ष्य मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम पहुंचाना है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी। सबसे इनर लेयर में झारखंड आर्म्ड पुलिस की टीम रहेगी। इसके बाद दो लेयर में जिला पुलिस की टीम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेगी।पत्रकार वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) मुकेश कुमार बाउरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...