Date: 25/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

औरंगाबाद के डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता की एयर एम्बुलेंस क्रैश में मौत, इलाके में पसरा मातम 

2/24/2026 3:52:55 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad: औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र  मनिका बाजार निवासी बजरंगी प्रसाद के बेटा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता की झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश में मौत हो गई है। घटना के बाद ग़ांव में मातम पसरा हुआ है। विकास कुमार गुप्ता अपने पिता के दो बेटा में सबसे बड़ा थे और एयर एम्बुलेंस से संजय कुमार नामक मरीज को लेकर रांची से दिल्ली जा रहे थे तभी चतरा में चार्टेट प्लेन एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया, जिसमें मरीज समेत सात लोगों की मौत हो गई। विकास कुमार गुप्ता के चाची मंजू देवी ने बताया कि वे बेहद ही शांति स्वभाव एवं सरल व्यक्ति थे और वे पिछले छठ पर्व में आए थे हमलोग के साथ छठ पर्व मनाकर गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता बजरंगी प्रसाद का तबियत खराब था, जिसको लेकर उनके पिता अपनी पत्नी आरती देवी के साथ पिछले आठ फरवरी को बेटा विकास कुमार गुप्ता के पास रांची गए थे, जहां पिता के हार्ड का ऑपरेशन हुआ था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट