Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नरसंहार के आरोपी को अपराधियों ने मारी गोली, आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी
2/24/2026 5:42:50 PM IST
182
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: जहानाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के नौरू गांव की है. मृतक युवक की पहचान मिश्रबिगहा गांव निवासी शैलेश कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात कही जा रही है. जिसे इलाके में यह घटना हुई है वह जहानाबाद जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर है. बताया जाता है कि मिश्रबिगहा गांव निवासी युवक शैलेश कुमार अपने घर के पास खड़ा था. इसी दौरान बाइक सवार चार-पांच बदमाश वहां पहुंचे. एक बदमाश युवक के पास गया और कुछ बातचीत करने लगा. इसके बाद अचानक पेट में गोली मार दी. पीएमसीएच रेफर करने के बाद रास्ते में हुई मौत गोली मारते ही बदमाश मौके से फरार हो गए. गोली जैसे ही पेट में लगी तो युवक जमीन पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में बाइक से ही युवक को लोग सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार कर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में युवक की रास्ते में ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ की गई. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा परस बीघा थानाध्यक्ष एसएन पांडेय ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया था. घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि मृतक शैलेश कुमार पर पहले से हत्या, लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे. वह कई कांडों में वांछित रह चुका है. बताया जा रहा है कुछ माह पहले गांव में ही जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी इस दौरान पांच लोगों की हत्या हो गई थी जिसमें आरोपी शैलेश भी था ।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...