Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अग्निशमन विभाग ने पैट्रोलियम में अग्नि सुरक्षा को लेकर दिया डेमो, आपात स्थिति से निपटने की दी गई जानकारी
2/24/2026 5:42:50 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : हिंदुस्तान पैट्रोलियम और अग्निशमन विभाग के साथ संयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा को लेकर एक विशेष डेमो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पेट्रोल पंप और सीएनजी सेंटर पर आग लगने की स्थिति में बचाव और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी देना था। डेमो के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन अत्यंत संवेदनशील स्थल होते हैं, जहां ज्वलनशील पदार्थों के कारण थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षा नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, गैस लीकेज की पहचान, विद्युत आपूर्ति तुरंत बंद करने, आपातकालीन निकास मार्ग का उपयोग करने तथा घबराहट से बचते हुए सूझबूझ से काम लेने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी दिखाया गया कि शुरुआती स्तर पर आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देना, भीड़ को सुरक्षित दूरी पर रखना और प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा ही आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए। समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने से दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अंत में अधिकारियों ने सभी से सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...