Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में हुआ निधन ,परिवार में छाया मातम 

2/25/2026 1:42:26 PM IST

160
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में  निधन की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हल है। जानकारी के अनुसार वीर सोरेन हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए थे। 24 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वीर सोरेन के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की भावना पैदा कर दी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट