Date: 07/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला बड़ा अभियान ,कई दुकानों पर चला नोटिफाइड एरिया कमिटी का बुलडोजर 

3/6/2026 4:08:22 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के संयुक्त अभियान के तहत टेल्को के मनीफिट इलाके में  अतिक्रमण के खिलाप अभियान चला। अभियान के दौरान करीब 50 साल से बने कई दुकानों को नोटिफाइड एरिया कमिटी के बुलडोजर ने   ध्वस्त कर दिया। दरअसल, यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था। हाल ही में न्यायालय ने फैसला टाटा स्टील के पक्ष में सुनाया गया है  जिसके बाद सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली नहीं कीं। इसके बाद जिला प्रशासन, टाटा स्टील और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया और प्रशासन से समय  देने की मांग की, लेकिन न्यायालय के आदेश के कारण कार्रवाई नहीं रोकी गई और एक-एक कर सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि शहर के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टाटा स्टील ने न्यायालय में आवेदन दिया था। उसी आवेदन के आलोक में आज मनीफिट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट