Date: 07/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

DRM कार्यालय पर सीबीआई का छापा, 50 हजार रुपये घूस लेते वरीय विधुत अभियंता गिरफ्तार.........

3/7/2026 8:16:22 AM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर वरीय मंडल विधुत अभियंता संजीव कुमार को 50 हाजर रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज में गिरफ्तार अभियंता के द्वारा घूस की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत संवेदक ने सीबीआई से कर दी। वहीं, शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने आज अभियंता संजीव कुमार को नाटकीय ढंग से 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने  रात करीब 11:30 बजे तक गिरफ्तार अभियंता के कार्यालय और आवास को खंगालती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई दसतावेज, डिजिटल एविडेंस और प्रिंटर जब्त कर अपने साथ ले गई है। वहीं, इस दौरान सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विकास पाठक ने दो शब्दों में कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क