Date: 26/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 खान सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का भव्य आयोजन:31 स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित हुई आधुनिक तकनीक
 

3/26/2026 11:41:34 AM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के झरिया स्थित जियल गोड़ा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को एक दिवसीय वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीसीसीएल, टाटा स्टील सहित कुल 31 स्टॉल लगाए गए, जहां आधुनिक खनन तकनीकों और सुरक्षा उपायों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। बीसीसीएल के एरिया 1 से लेकर एरिया 12 तक के सभी विभागों ने भाग लेकर कोयला खनन की प्रक्रिया को सुरक्षित और आसान बनाने वाले नवीन उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना तथा नई तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित उपकरणों और तकनीकों ने दर्शाया कि किस प्रकार भविष्य में खनन कार्य को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीजीएमएस के उप महानिदेशक मुरलीधर बिदरी ने कहा कि खनन क्षेत्र में कई नए इनोवेशन हुए हैं, जिनमें से कुछ को लागू किया जा चुका है, जबकि कुछ प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं। उन्होंने विकसित भारत के विजन पर जोर देते हुए बताया कि नया लेबर कोड और ओएसएच कोड स्टेकहोल्डर्स के बेहतर इंटीग्रेशन के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, उप महानिदेशक मुरलीधर बिदरी, बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी, सेफ्टी अधिकारी, सभी एरिया के जीएम, इनमोसा, जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि एवं बीसीसीएल-डीजीएमएस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा और नवाचार के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 
 
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
  'एक्शन मोड' में धनबाद नगर निगम, मांस और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, कागजात न मिलने पर वसूला जुर्माना
 

# थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच जिला प्रशासन ने धनबाद में कराया शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न,5 बजे तक धनबाद नगर निगम में 46.98%, चिरकुंडा नगर परिषद में 61.40% मतदान 
#
डीसी की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा की बच्ची को बिहार के जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौपा ,परिजनों ने डीसी  को दिया धन्यवाद
 

# जेआरडीए की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
# मेयर संजीव सिंह समेत नए वार्ड सदस्यों ने ली शपथ,सभी को निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ