Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नशे के खिलाप जमशेदपुर पुलिस ने की बड़ी करवाई,दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
3/15/2026 5:11:38 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा, नकद रुपये और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग गांजा खरीदकर बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थे। तभी सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड गेट नंबर-5 के पास दो युवक शौचालय के पास गांजा खरीदने और उसे बिहार व पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला निवासी विश्वजीत विश्वास और बिहार के नवादा जिला निवासी मो. ताबिज शामिल हैं। तलाशी के दौरान विश्वजीत विश्वास के पास से करीब 17 किलो गांजा, 5 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं मो. ताबिज के पास से करीब 9 किलो गांजा, 1800 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
#
धनबाद जंक्शन पर अवैध वसूली की चर्चा, RPF के नाम पर दलाल कर रहा दुकानदारों से उगाही,वीडियो हुआ वायरल
#
सिविल कोर्ट परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत,मृतक के पहचान करने में जुटी पुलिस
#
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौदा,दो की मौत ,गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कटा बवाल
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
प्रजापति भवन निर्माण कार्य समझ स्थानीय लोगो ने रोका काम ,पहुंची पुलिस मामला निकला ये ...
#
सेंट जॉन स्कूल बूथ पर पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का आरोप,प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर बैठ कही ...
#
जल सहिया ने अपनी मांगों को लेकर निकाला रैली , दिया धरना ,कहा ...