Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नल के पानी को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, देवर ने भाभी को मारी गोली
4/26/2026 1:17:35 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया जहा नल के पानी को लेकर दो भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान चचेरे देवर ने अपनी भाभी को गोली मार दी। दरअसल घटना मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा किनारे बसे तौफीर गांव की है। बताया जा रहा है कि चुन चुन यादव और चौबे यादव, दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हाल के दिनों में घर के बाहर लगे नल के पानी बहाने को लेकर दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया था। बीती रात भी इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें गोलीबारी की भी बात सामने आई। हालांकि उस समय मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन आज सुबह फिर से विवाद भड़क उठा और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि चौबे यादव के बेटे गोविंदा और नीतीश ने पहले अपने चचेरे भाई पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी दौरान दरवाजे पर खड़ी चिंटू यादव की पत्नी चांदनी देवी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी गई। गोली उनके कंधे में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ीं। घायल महिला को परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित चिंटू यादव ने बताया कि परिवार के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, और इसी रंजिश में उसकी पत्नी को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो नल के पानी को लेकर और बढ़ गया। इसी विवाद में महिला को गोली लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामूली विवाद का इस तरह खूनी रूप लेना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
#
भाजपा ने खोला मोर्चा, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान
#
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
#
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और हरपुर मॉडल थाना का किया उद्घाटन
#
JPSC परीक्षा घोटाले के मामले में CID की बड़ी कारवाही, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे मुख्यालय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
लेबर कोड कोयला मजदूरों के लिए घातक,1 जुलाई को होगा देशव्यापी विरोध,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन
#
नल के पानी को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, देवर ने भाभी को मारी गोली
#
राज्य सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुई है -राज सिन्हा
#
धनबाद में कोयला कारोबारी, आउटसोर्सिंग संचालक समेत 25 ठिकानों पर एक साथ ईडी का छापा शुरू