Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीआईजी आनंद प्रकाश ने पुलिस मुठभेड़ और बंगाल चुनाव को लेकर बोले…

3/9/2026 5:36:24 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- बोकारो (कोयला प्रक्षेत्र) रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश सोमवार को धनबाद समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बीते शाम गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुए पुलिस मुठभेड़ मामले में जानकारी प्राप्त कर इसपर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।बैठक में मुठभेड़ के बाद की स्थिति, फरार अपराधी की तलाश, तथा गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की गई। डीआईजी ने पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज करने का निर्देश भी दिया, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।वहीं, बैठक में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव, ईद और रामनवमी को लेकर भी डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों जरूरी दिशा निर्देश दिया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, तथा चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी रखने पर जोर दिया गया।डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरत के मुताबिक पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए, सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार सहित ग्रामीण एसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था, डीएसपी हेडक्वार्टर-1, बैंकमोड़ थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
 
संजाना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क