Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एक्शन में धनबाद पुलिस, रंगदार को सरेआम कराई परेड, दिया बड़ा संदेश ! 

3/9/2026 10:04:17 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ के समीप पांडे मीट हाउस में 27 फरवरी को रंगदारी को लेकर संचालक से जमकर मारपीट की गई थी। जिसमे दुकान संचालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहीं मारपीट का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मारपीट के उक्त घटना का मुख्य आरोपी रौशन सिंह की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही थी। रौशन सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद सोमवार की शाम पुलिस ने रोशन सिंह की सरेआम परेड कराई। पुलिस ने उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी अपराध कर के बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा ।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्