Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 हकीकत और अफवाह के बीच फंसे है गैस सिलेंडर उपभोक्ता,जाने क्या है पूरा मामला ....
 

3/11/2026 12:07:01 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :-खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच मुंगेर में रसोई गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हकीकत और अफवाह के बीच फंसे उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों और गोदामों पर पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि कई जगहों पर लंबी लाइन लग गई है और लोगों में गैस खत्म होने का डर साफ दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात और सोशल मीडिया पर गैस की कमी की खबरों के बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। जैसे ही गैस खत्म होने की अफवाह फैली, लोग गैस एजेंसियों और गोदामों की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग गई और कई जगहों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। गैस एजेंसी संचालक सुबोध वर्मा लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है और गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। लेकिन अफवाह के कारण लोग एक अतिरिक्त सिलेंडर रिजर्व रखने के लिए सीधे गोदाम पहुंच रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।एजेंसी संचालक का कहना है कि पहले जहां रोजाना दो गाड़ियां गैस की आती थीं, अब सप्लाई थोड़ी प्रभावित हुई है और एक-दो दिन के अंतराल पर गैस पहुंच रही है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सभी उपभोक्ताओं को गैस मिलेगी, लेकिन अफवाह के कारण लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हकीकत और अफवाह के बीच उपभोक्ता उलझे हुए हैं, और इसी वजह से गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है। गैस के लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से ही लाइन में खड़े है । पता चला कि गैस का किल्लत होने वाला है । इस कारण वे गैस लेने आए है । गृहणियों ने बताया कि बिना गैस के आज जीवन नहीं चलने वाला है ।खाना बनाने के लिय गैस की जरूरत पड़ती ही है । सरकार को चाहिए कि गैस की किल्लत न हो इसके लिए कोई उपाय करें ।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
#
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने पात्र मतदाताओं से किए अपील, कहे एसआईआर प्रक्रिया में अवश्य भाग लें...

# ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
# टूटे बिजली तार की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत, गांव में मातम,जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग.....
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा