Date: 12/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में जोरदार ढंग से साहसी गोताखोर युवाओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग
3/12/2026 5:32:18 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad
: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा में धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे को मजबूती के साथ सदन में उठाया। विधायक श्री सिन्हा ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले लगभग 15–20 वर्षों से धनबाद जिले के भटिंडा फॉल, दामोदर और बराकर नदी, विभिन्न डैम-तालाबों तथा बीसीसीएल एवं ईसीएल की खुली खदानों में जब भी किसी दुर्घटना या डूबने की घटना होती है, तब स्थानीय ग्रामीण युवक बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण और पर्याप्त संसाधनों के अपनी जान जोखिम में डालकर गोताखोर के रूप में बचाव कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने समय-समय पर कई लोगों की जान बचाने का साहसिक कार्य किया है, लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने वर्षों की सेवा और समर्पण के बावजूद इन गोताखोर युवाओं को अब तक न तो आधुनिक गोताखोरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, न ही आवश्यक सुरक्षा किट दी गई है और न ही उनका किसी सरकारी व्यवस्था में स्थायी समायोजन हो पाया है। श्री सिन्हा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो युवा दूसरों की जान बचाने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं, उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन युवाओं की सेवा और साहस को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। विधायक श्री सिन्हा ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं—जिसमे स्थानीय गोताखोर युवाओं का आधिकारिक पंजीकरण किया जाए, ताकि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में उनकी सेवाओं का व्यवस्थित रूप से उपयोग किया जा सके। गोताखोरों को आधुनिक गोताखोरी उपकरण, जीवनरक्षक जैकेट, सुरक्षा किट और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे सुरक्षित ढंग से बचाव कार्य कर सकें, आपदा प्रबंधन विभाग या संबंधित विभागों में उनका स्थायी समायोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक पहचान और रोजगार मिल सके। श्री सिन्हा ने कहा कि धनबाद के इन साहसी युवाओं का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार को उनके साहस और सेवा भावना का सम्मान करते हुए उन्हें आवश्यक संसाधन, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करना चाहिए।
अंत में विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि धनबाद के युवाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए उनकी आवाज सदन के भीतर और बाहर हमेशा बुलंद रहेगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
प्रधानमंत्री जी सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा- रोहिणी
#
CM नीतीश कुमार ने 545 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत,जानिए कहा बनेगा एयरपोर्ट
#
राज्य के प्रशासनिक अधिकारी के हनक के विरोध में उतरा भाजपा,झारखंड विधान सभा के बाहर भाजपा विधायकों ने उठाई नागरिक अधिकार की मांग
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बौद्ध महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
महिला थाना पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया ज़ख्मी, स्थिति नाज़ुक
#
ऋषि मुनियों के कारण ही देश में सनातन धर्म का हो रहा प्रचार प्रसार- संजय सरावगी
#
पूर्व जदयू विधायक के भाई का ट्रैक्टर हुई चोरी , खोजबीन में जुटी पुलिस !