Date: 19/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....

3/18/2026 6:08:27 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कासियाटांड़ स्थित 8 लेन के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासी मनोहर महतो ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक कहां का रहने वाला था। खदान की गहराई अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क