Date: 13/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
किराया वृद्धि को लेकर व्यापारियों में नाराजगी ,सड़क पर उतर JNAC का किया विरोध ,कहा ....
3/12/2026 5:32:18 PM IST
82
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर शहर में दुकानों के किराया वृद्धि को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है. इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा ।एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों में वर्षों से दुकानदार अपने व्यवसाय के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं और समय-समय पर निर्धारित किराया का भुगतान भी करते रहे हैं. लेकिन अचानक दुकानों का किराया बढ़ाकर वसूली शुरू कर दी गई है, जो दुकानदारों के लिए असहनीय और अमानवीय है.उन्होंने बताया कि इससे पहले भी किराया में अप्रत्याशित वृद्धि का मामला सामने आया था, जिसका व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया था. उस समय तत्कालीन उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया था, जिसमें विभिन्न बाजारों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था और किराया वृद्धि पर रोक लगा दी गई थी. व्यापारियों का आरोप है कि इस बार बिना बाजार प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए किराया बढ़ा दिया गया है. इससे शहर के हजारों दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा.एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदारों के हित को देखते हुए इस किराया वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके.
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शेयर बाजार में गिरावट हुई कम, NTPC-पावर ग्रिड और रिलायंस में तेजी
#
LPG किल्लत के बीच अदाणी का गैस स्टॉक बना मिसाइल,550 के पार पहुंचा दाम
#
होली पर्व को लेकर JSLPS की सखी मंडल ने तैयार किया हर्बल गुलाल
#
मेराकी बाय कृतिका का सांसद ढुल्लु महतो ने फीता काट कर किया शुभारंभ
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य- विजय सिन्हा
#
निट छात्रा हत्या मामले को लेकर गर्म हुआ जहानाबाद ,छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे अल्पसंख्यक समुदाय लोग
#
उद्योग संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रशासन के बीच दिखा सीधा संवाद ,उद्यमियों ने राखी अपनी समस्या
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
देर रात डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल,पुलिस ने डीजे के साथ पिकअप को किया जब्त