Date: 15/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑक्सीजन के आभाव में तीन वर्षीय मासूम बच्चे ने तोडा दम ,स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
3/13/2026 4:04:01 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार को इलाज और आवश्यक संसाधनों के अभाव में तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद शहर में भारी आक्रोश देखा गया। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जामताड़ा बाजार निवासी संटू साव के तीन वर्षीय पुत्र अंशु को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां कोई शिशु रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं था और बच्चे को देने के लिए ऑक्सीजन की भी व्यवस्था नहीं थी। परिजनों के मुताबिक काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने अपनी असमर्थता जताते हुए बच्चे को बाहर किसी बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जब उसे बेहतर इलाज के लिए आसनसोल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर के लोग समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। स्थानीय नागरिक जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग की। उनका कहना था कि सदर अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर, आईसीयू और पर्याप्त ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक मासूम की जान चली गई। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। समाहरणालय के बाद प्रदर्शनकारी और मृतक के परिजन जामताड़ा के इंदिरा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि जामताड़ा से ही स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद यहां की चिकित्सा व्यवस्था बेहद खराब है और अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। यह घटना एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रसोई गैस की किल्लत का असर दिखा जीविका दीदी की रसोई पर ...
#
असर्फी अस्पताल में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, बकाया रुपयों के लिए शव को बनाया बंधक, नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने चुकाया बिल
#
CRPF के 87 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ,जवानों ने दिया 35 यूनिट रक्त
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नंदन डेकोरेटर गोदाम में लगी आग ,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
शेयर ट्रेडिंग के मुनाफे और बिजली अधिकारी बन साइबर ठगो ने उड़ाए इतने लाख रुपये ...
#
भूत बंगला के पोस्टर ने फैंस को किया एक्साइटेड, फैंस ने कहा असली भूल भुलैया
#
हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने थाने को किया घेराव ,सड़क जाम और आगजनी कर परिजनों ने किया गिरफ्तारी की मांग