Date: 30/04/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रसोई गैस की किल्लत का असर दिखा जीविका दीदी की रसोई पर ...
3/13/2026 4:04:01 PM IST
262
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर में रसोई गैस की किल्लत का असर अब स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। गैस की कमी के कारण सदर अस्पताल में चल रही जीविका दीदी की रसोई को आम लोगों के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, मरीजों को मिलने वाले खाने के मैन्यू में भी बदलाव करने की मांग उठाई गई है। अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने में भी परेशानी हो सकती है। सदर अस्पताल में संचालित जीविका दीदी की रसोई ने गैस की कमी को देखते हुए आम लोगों के लिए कैंटीन सेवा फिलहाल बंद कर दी है।हालांकि गुरुवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित मैन्यू के अनुसार खाना उपलब्ध कराया गया, लेकिन रसोई संचालित करने वाली जीविका दीदियों ने सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक को पत्र देकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि रसोई गैस की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है और वर्तमान में उपलब्ध सिलेंडर से अधिकतम दो दिनों तक ही मरीजों के लिए भोजन बनाया जा सकता है। इसी को देखते हुए मरीजों के तीनों समय के भोजन के मैन्यू में बदलाव करने की मांग की गई है, ताकि कम गैस में खाना तैयार किया जा सके और अधिक दिनों तक व्यवस्था चल सके। जीविका दीदियों का कहना है कि फिलहाल मरीजों को खाना देने के लिए घरों से सिलेंडर लाकर किसी तरह खाना बनाया जा रहा है। वहीं बाहरी लोगों के लिए कैंटीन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा सके।अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन सकता है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
गर्मी का कहर हीटवेव,चेतावनी सतर्कता बरतने की सलाह...
#
प्राकृतिक सौंदर्य को सवारने की पहल,इको-टूरिज्म परियोजना का मंत्री ने किया निरीक्षण दिया निर्देश ....
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बंगाल के दौरे पर।...वहीं तारा शक्तिपीठ में माँ तारा का पूजा अर्चना किया।
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
धनबाद में सघन वाहन जांच अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी