Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल
3/18/2026 6:08:27 PM IST
181
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
ranchi
: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा में, धनबाद में राज्य राज्य की पहली 8लेन सड़क के मंगलवार को झारखंड मोड़ से सर्विस लेन में धंस कर बड़ी गोफ बनने पर सवाल उठाया। विधायक श्री सिन्हा ने सदन को बताया कि अक्टूबर 2024 में गोल बिल्डिंग से लेकर काको मठ के बीच 20 किलोमीटर लंबी 8 लेन सड़क का उद्घाटन 5 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। इतनी जल्दी लगातार लगभग तीन-चार महीने के अंतराल पर आधा दर्जन स्थानों पर यह सड़क बुरी तरह धंस चुकी है। श्री सिन्हा ने कहा कि वर्ल्ड बैंक के लोन से बनी इस सड़क का 2024 में उद्घाटन के 24 घंटे के बाद से ही धंसना शुरू है। जो अब तक जारी है ।इस रोड की गुणवत्ता एवं निर्माण की अविलंब जांच कराई जाने की जोरदार मांग की। विधायक श्री सिन्हा के मांग पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने निश्चित रूप से जल्द से जल्द जांच कराए जाने की बात कही। विधायक श्री सिन्हा ने शून्य काल के दौरान ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य अंतर्गत सभी जिलों में लोकपाल की नियुक्ति एवं उन्हें हटाने के संबंध में अहम सवाल किया उन्होंने पूछा की नियुक्ति के बाद विभागीय आदेश से उन्हें हटा दिया गया एवं नई नियुक्तियां नहीं होने के कारण विभाग और संवेदक की मिली भगत से मनरेगा संबंधित कार्य में अनियमितताएं और मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है। जो उच्च स्तरीय जांच का विषय है। विधायक श्री सिन्हा ने मांग की कि जब तक नहीं नियुक्तियां नहीं हो तब तक पूर्व के लोकपालों से कार्य लिया जाए। विधायक श्री सिन्हा ने कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से संबंधित अहम सवाल किया उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा वर्ष 2024 25 में फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना का क्रियान्वयन किया गया था जिसके अंतर्गत किसानों के मध्य पौधा संरक्षण केंद्रों को स्थापित कर कीटनाशक ,फफूंदी नाशक एवं खरपतवार नाशक दवाओं का वितरण किया जाना था। फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 करोड रुपए ,वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 21 करोड़ को घटाते हुए तृतीय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजटीय प्रावधान 15 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि,किस आधार पर बजट कटौती की गई है? विधानसभा में अल्प सूचित प्रश्न के तहत सवाल किया कि क्या यह बात सही है कि विभाग में भूमि संरक्षण पदाधिकारी और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी का पद झारखंड सरकार की विभागीय अधिसूचना अ.स. 06/कृ. स्था./ विविध -01/2014 1683/रांची दिनांक -21/07/2022 के अनुसार कोटि- 01 (राज्य) के लिए चिन्हित किया गया है. क्या यह बात सही है कि झारखंड कृषि सेवा (भर्ती एवं प्रोन्नति) नियमावली 2013 के कंडिका 15.3 के अनुसार सिर्फ विशेष परिस्थिति में किसी एक पदाधिकारी को दूसरे कोटि में पदस्थापन किया जा सकता है. और वह भी कार्यहित को ध्यान में रखकर सीमित अवधि के लिए किया जा सकता है? क्या यह बात सही है कि ,कोटि 01 (शश्य) कोटि -( कृषि रसायन), कोटि- 05(पौधा संरक्षण) और कोटि -07(उद्यान) मिलाकर 68 कृषि स्नातक पदाधिकारी होते हुए भी विभाग किसी विशेष परिस्थिति में कोटि -02 (कृषि अभियंत्रण) के ज्यादातर पदाधिकारी को भूमि संरक्षण पदाधिकारी और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित कर रहे हैं? तो क्या सरकार स्पष्ट करना चाहेगी कि वर्ष 2022 के झारखंड कृषि सेवा में चयनित पदाधिकारी में से पदाधिकारी पदस्थापन एवं स्थानांतरण नीति कृषि.स्था. -107/01-2013 कृ. सचि., रांची दिनांक 22.12.201 के कंडिका 13 के अनुसार कितने पदाधिकारी प्रशिक्षण पास किए हैं? एवं बिना प्रशिक्षण के किस आधार पर पदस्थापन की गई है?
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक राज सिन्हा ने की बैठक, SIR अभियान पर भी बनी रणनीति
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान हादसा, दो सगे भाई गंगा में डूबे ,एक का मिला शव,दूसरे की तलाश जारी ...
#
मंच से अधिकारी के लिए कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक का विडिओ हुआ वायरल ,छिड़ी राजनीतिक और सामाजिक बहस
#
नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न
#
छिनतई का पुलिस ने किया खुलासा, लैपटॉप-मोबाइल समेत नगदी बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार,सिटी एसपी ने बताया ...