Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
निर्दयी पिता ने दूधमुंही बच्ची को पटक कर मारा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
3/20/2026 4:35:04 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छह माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची के पिता पर उसे जमीन पर पटककर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि ओकरी थाना अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी दीपांकर कुमार की शादी करीब चार वर्ष पूर्व कुंती कुमारी के साथ हुई थी। करीब छह माह पहले उनके यहां एक बच्ची का जन्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद से ही पिता नाराज और मानसिक रूप से अस्थिर रहने लगा था तथा अक्सर बच्ची को लेकर आपत्तिजनक बातें करता था। जानकारी के अनुसार, दीपांकर अपनी बीमारी के इलाज के लिए किसी ओझा के पास गया था। उसके साथ पत्नी और बच्ची भी मौजूद थी। जब बच्ची की मां पानी लेने के लिए कुछ दूर गई, उसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन आरा पहुंचे और बच्ची के शव को लेकर जहानाबाद आए, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के कुछ सदस्य फरार हैं। पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तीन साल के बच्चे की मौत का मामला गरमाया,कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज दिखे परिजन
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
#
जमीनी विवाद में चली लाठी डंडे ,6 लोग घायल ,छानबीन में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क पर बह रहे नाली के पानी को लेकर हंगामे साथ हुआ सड़क जाम ,सीओ के हतक्षेप के बाद हटा जाम
#
चर्चित कैरव गांधी अपहरणकांड का एसएसपी ने किया खुलासा, दो देशी कट्टा के साथ बिहार से छह गिरफ्तार
#
मेडिकल छात्रा गायत्री के गांव पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ,घटना को लेकर कह दी बड़ी बात
#
एकल के "रन फॉर एजुकेशन" में 5 हजार बच्चों के साथ दौड़ा धनबाद
#
नीट छात्रा के हत्या मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शन, पप्पू यादव के गिरफ्तारी से पीड़ित छात्र के माता-पिता के चेहरे छाई मायूसी