Munger :-मुंगेर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गैस लेने की होड़ में मारपीट और हंगामे की घटनाएं सामने आ रही हैं। गैस एजेंसियों के बाहर रोज अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है, वहीं डिलीवरी बॉयज की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। अब इन घटनाओं का सीसीटीवी और वायरल फुटेज भी सामने आने लगा है । मुंगेर में गैस सिलेंडर की कमी ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। निखिल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक गैस उपभोक्ता ने कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कई बार गैस सिलेंडर उठाकर गैस एजेंसी के गेट पर पटका , जिससे वहां अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद कई लोग घायल भी हो गए। अब इस घटना क्रम का सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो भी सामने आया है । जिसमे साफ देखा जा सकता है कि उपभोक्ता के द्वारा किस प्रकार हंगाम करते हुए गैस सिलेंडर को उठा उठा के पटका जा रहा है । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित भीड़ ने उस उपभोक्ता को पकड़ उसके साथ मारपीट करने लगा । जिसको देखते हुए एजेंसी कर्मियों ने युवक को पकड़कर कार्यालय के अंदर कर लिया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी, जिसके बाद युवक को बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। निखिल गैस एजेंसी संचालक का कहना है गैस संकट का असर अब डिलीवरी सिस्टम पर भी दिखने लगा है। डिलीवरी बॉयज के साथ रास्ते में बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। कोर्णाक मोड़ के पास कुछ युवकों ने एक वेंडर को रोककर जबरन सिलेंडर मांगने की कोशिश की। पुलिस बुलाने की धमकी मिलते ही आरोपी फरार हो गए।शहर के अन्य इलाकों में भी वेंडरों के साथ गाली-गलौज और लूट की कोशिश की घटनाएं सामने आई हैं। एजेंसी मालिक ने बताया कि डर के कारण कई डिलीवरी बॉयज काम छोड़ चुके हैं, जिससे संकट और गहरा गया है। पैनिक बुकिंग और घर में गैस सिलेंडर जमाखोड़ी के साथ साथ गैस की कम आपूर्ति समस्या को और बढ़ा दिया है। एजेंसी में हंगामा हुआ, लोग घायल हुए। डिलीवरी बॉयज के साथ भी रास्ते में मारपीट हो रही है। प्रशासन का सहयोग मिल रहा है, लेकिन एजेंसी पर भी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है।गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन को वितरण व्यवस्था अपने हाथ में लेकर निगरानी में गैस बांटनी चाहिए।मुंगेर से कोलयांचल लाइव के लिए मो० इम्तियाज खान की रिपोर्ट।
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़