Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
3/21/2026 1:47:22 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद के रेलवे ग्राउंड में शनिवार को अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की। सुबह से ही यहां नमाज़ियों का आना शुरू हो गया था, जहां सभी ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान वक्ताओं और समाज के लोगों ने कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र, त्याग और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है, और ईद उसी का संदेश लेकर आती है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम को मजबूत करने का अवसर है।लोगों ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को मिल-जुलकर अपने शहर और देश में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि हिंदू और मुस्लिम के बीच किसी भी प्रकार की नफरत को खत्म कर एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए।समाज के लोगों ने कहा कि भारत एक खूबसूरत गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग फूलों की तरह हैं। सभी को मिलकर इस खूबसूरती को बनाए रखना है। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को ईद और नवरात्रि की बधाई देते हुए देश में भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट कोयलांचल लाइव
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीन बच्चे सहित पांच घायल
#
अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती।
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह