Date: 19/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा- धैर्य रखिए, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर किया कटाक्ष 

3/22/2026 11:52:51 AM IST

140
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya :- गया शहर के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति, मुख्यमंत्री पद, पंचायत चुनाव और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में यह स्थिति स्वतः स्पष्ट हो जाएगी।बमंत्री दीपक प्रकाश ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में चाहे किसी भी दल की सरकार बने, लेकिन नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में जो बदलाव देखने को मिला है, वह उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम है।ईद के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार राज्य के विकास कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे निशांत कुमार का कार्यक्रम में शामिल होना कोई असामान्य बात नहीं है और इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए।पंचायती चुनाव को लेकर भी मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया पोस्टर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को लागू हुए लगभग 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसलिए इसमें बदलाव आवश्यक है ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इसके अलावा मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वहां हर चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे जनता प्रभावित होती है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इस बार स्थिति में बदलाव आएगा और जनता एक नई दिशा में निर्णय लेगी।                                                कोलयांचल लाइव डेक्स