Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शिष्टमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में JDU ने किया निरक्षण,कहा...

5/18/2026 5:39:58 PM IST

111
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
बिहार के गया जी. मे जदयू जिला अध्यक्ष ई.अजय कुशवाहा  के नेतृत्व में जदयू का शिष्टमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने बताया की  जदयू का एक शिष्टमंडल  जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में  गर्मी को देखते हुए  हॉस्पिटल का लू वार्ड, मर्जेंसी वार्ड, सहित अन्य वार्डो में घूम घूमकर निरीक्षण किया । जिला अध्यक्ष ने इलाज से संबंधित एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में डिप्टी सुपरीटेंडेंट एवं प्रबंधक से जानकारी प्राप्त किया।  जो कमी देखा गया उसको तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही हॉस्पिटल के प्राचार्या लता शुक्ला जी से मुलाकात कर पोस्टमार्टम एवं छात्रावास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया निरीक्षण दौरान देखा गया की इमरजेंसी वार्ड में 50 वेड है और आईसीयू में 20 वेड है। हॉस्पिटल के लोड को देखते हुए जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा जल्द ही स्वस्थ मंत्री निशांत कुमार से मिलकर इमरजेंसी वार्ड में 200 वेड और आईसीयू में 50 वेड करवाने  कार्य किया जाएगा।  नया छात्रावास निर्माण, सिब्रेज सिस्टम लागू करना सड़क बनवाने  डिपार्टमेंट लैब बनवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य  कराया जायेगा। शिष्टमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष एलेकजेंडर खान,पार्टी के नेता अरुण राव , शंकर चौधरी, बबन चंद्रवंशी, राकेश पांडे, कैलाश पासवान, प्रभात राउत, अरविंद वर्मा, शहजाद शाह, गौतम पटेल, उपेंद्र कुशवाहा, शिशंकर दास सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता