Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ज्योति मांझी पर हुए हमले से भड़के जीतन राम मांझी, 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

5/18/2026 5:39:58 PM IST

95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya: गया जिले के गया-बोधगया रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव 2026” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कई विधायक और नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विधायक ज्योति मांझी हुए हमले को लेकर गया पुलिस और मोहनपुर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि सात से आठ दिनों के भीतर थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई और हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। मांझी ने कहा कि विधायक ज्योति मांझी पर यह पहला हमला नहीं है, इससे पहले भी कई बार उन पर हमले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मोहनपुर थाना की पुलिस स्कॉर्ट में रहती तो यह घटना नहीं होती। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि थाना प्रभारी ने सुरक्षा देने से यह कहकर मना कर दिया था कि गाड़ी में तेल नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब घटना हुई और पुलिस मौके पर पहुंची, तब गाड़ी में तेल कहां से आ गया? उन्होंने कहा कि घटना के दौरान ही अपराधियों को पकड़ा जा सकता था, क्योंकि पुलिस दोनों तरफ से पहुंची थी, बावजूद इसके हमलावर फरार हो गए। मांझी ने आरोप लगाया कि जानबूझकर अपराधियों को बचाया जा रहा है। जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि विधायक ज्योति मांझी महादलित समाज से आती हैं और इसी कारण उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होंने मोहनपुर थाना प्रभारी पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता डीएम और एसएसपी आवास का घेराव करेंगे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
# विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति समेत कई वीवीआईपी होंगे शामिल
#
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, मेलबर्न में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर वार्ता