Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आयुर्वेद और हर्बल खेती को लेकर एक नई उम्मीद
3/24/2026 12:26:33 PM IST
229
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur
: जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित लखाईडीह गांव में आयुर्वेद और हर्बल खेती को लेकर एक नई उम्मीद जगी है। आयुर्वेदश्री हर्बल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कर्ण राजहंस ने गांव का दौरा कर क्षेत्र की प्राकृतिक संपदाओं और जड़ी-बूटियों की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया। इस दौरे की पृष्ठभूमि भी बेहद महत्वपूर्ण रही। इससे पहले लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने नई दिल्ली में आयुर्वेद एवं हर्बल खेती से जुड़े प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ एक अहम बैठक की थी। उन्होंने इन विशेषज्ञों को लखाईडीह और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करने का आग्रह किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह पहल साकार हो सकी। दौरे के दौरान डॉ. राजहंस ने पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली दुर्लभ जड़ी-बूटियों का निरीक्षण किया और उनके संरक्षण तथा वैज्ञानिक शोध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इन वन संपदाओं का सही तरीके से संरक्षण और संवर्धन किया जाए, तो यह क्षेत्र देश के हर्बल मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार देश के अन्य राज्यों में “हर्बल क्रांति” ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है, उसी तरह झारखंड भी अपनी प्राकृतिक संपदाओं के बल पर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कभी नक्सल प्रभावित “रेड जोन” के रूप में पहचाना जाने वाला यह इलाका अब पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है और विकास के नए अवसरों के लिए तैयार है।डॉ. राजहंस ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि इस क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यदि योजनाबद्ध तरीके से हर्बल खेती, प्रसंस्करण और विपणन की मजबूत व्यवस्था विकसित की जाए, तो स्थानीय आदिवासी और मूलवासी समुदायों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। इससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण होगा, बल्कि पलायन जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।लखाईडीह में यह पहल अब एक नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है, जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
महिलाओं की खरीदारी के लिए नया ठिकाना, ‘आशा साड़ी एवं लहंगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का भव्य शुभारंभ
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
भोजपुर की पीड़िया चित्रकारी को GI टैग से मिलेगा नया बाजार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पांच फीट लंबे गेहुअन सांप और उसके 17 बच्चों के मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
नीट पेपर लीक के विरोध में मुंगेर में छात्रों का आक्रोश, 1000 से अधिक छात्रों ने निकाला विरोध मार्च
#
मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की दो बार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त