Date: 14/06/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 ब्राउन सुगर के साथ धराया मनोज ,नशे के खिलाफ पुलिस ने कहा अभियान आगे भी रहेगा जारी ...

3/25/2026 12:41:42 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस बात कि जानकारी पटमदा डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए  मनोज कुमार दास नमक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट