Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
30 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14–15 वर्ष की बेटियों को मिलेगा मुफ्त सुरक्षा कवच
3/26/2026 4:47:08 PM IST
112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 30 मार्च से झारखंड के सभी जिलों में एक साथ प्रारंभ होगा। धनबाद जिले में भी इसे सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी कर ली है। यह जानकारी गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एचपीवी टीका उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को एचपीवी का सिंगल डोज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धनबाद जिले में 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31 हजार बच्चियां चिन्हित की गई हैं, जिनका टीकाकरण करना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। यह विशेष अभियान अगले तीन महीनों तक संचालित किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, डॉ. दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान में प्रति एक लाख महिलाओं में लगभग 12 महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित हो रही हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इस आंकड़े को घटाकर 12 से 4 पर लाना है। उन्होंने यह भी बताया कि एचपीवी वैक्सीन वर्ष 2006 से उपयोग में है और प्राइवेट सेक्टर में इसके दो डोज दिए जाते हैं, जिनकी कीमत प्रति डोज लगभग 10 हजार रुपये तक होती है। वहीं, सरकार द्वारा यह टीका पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान में अवश्य शामिल कराएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव हो सके।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गया पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम, प्रभावती अस्पताल की व्यवस्थाओं को करीब से देखा
#
सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यशाला
#
केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बना नया मिशाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु,जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तों में दिखी गहरी आस्था