Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
MI vs KKR Playing-11: साउथ अफ्रीकी स्टार को निराश करेंगे पांड्या, कोलकाता में हर्षित राणा की जगह ये गेंदबाज को मिलेगा मौका !
3/28/2026 12:51:27 PM IST
303
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
नई दिल्ली:
आईपीएल-2026 के दूसरे मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइ़डर्स से होना है। जाहिर तौर पर दोनों ही टीमें लीग की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। इसके लिए दोनों को अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 उतारनी होगी। हालांकि, आईपीएल जैसी लंबी लीग के शुरुआती मैचों में टीमें सही संयोजन बनाने की कोशिश करती हैं और इस दौरान काफी बदलाव भी देखने को मिलते हैं।ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यहां पिच बल्लेबाजों के मुफीद है तो लाजमी है कि रनों की बारिश देखने को मिलेगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का तो ये घरेलू मैदान है, लेकिन कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी ये मैदान घर है क्योंकि वह यहां बचपन से खेले हैं। मुंबई के कप्तान पांड्या और रहाणे के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग-11 चुनने का है।
मेजबान मुंबई की बात करें तो रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तय है। उनके साथ टीम क्विंटन डिकॉक को उतार सकती है। ये मुंबई के पास उपलब्ध सबसे अच्छी सलामी जोड़ी है। साउथ अफ्रीका के ही रियान रिकल्टन टीम में हैं और वह भी ओपनर हैं, लेकिन डिकॉक के रहते उनका खेलना संभव नहीं है। नंबर-3 को लेकर थोड़ा असमंजस है क्योंकि इस नंबर पर तिलक वर्मा भी खेलते हैं और सूर्यकुमार ही। देखना होगा कि पांड्या दोनों में से किसे तीन पर और किसे चार पर भेजते हैं। फिर कप्तान खुद आते हैं।
विल जैक्स के रूप में टीम के पास शानदार ऑलराउंडर है। जैक्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह का खेल दिखाया था उससे वह फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। मुंबई की टीम चाहेगी कि वह इसी फॉर्म को जारी रखें। शेरफन रदरफोर्ड अपने तूफानी अंदाज के दम पर प्लेइंग-11 में दिख सकते हैं। दीपक चाहर के रूप में टीम के पास एक और ऑलराउंडर है जो निचले क्रम में तेजी से रन बना सकता है। बल्लेबाजी से ज्यादा दीपक की गेंदबाजी काफी प्रभावी है। वह नई गेंद के अलावा पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का खेलना भी तय है। स्पिनर के रूप में टीम के पास मयंक मारकंडे का सबसे अच्छा विकल्प है। कोलकाता के लिए चिंता फिन एलन या टिम सेइफर्ट में से किसी एक को चुनने की होगी। दोनों ओपनर हैं और तेजी से रन बनाते हैं। इन दोनों में से कोई एक ही खिलाड़ी खेल पाएगा और ओपनिंग करेगा। जहां उनका साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे देते हुए नजर आ सकते हैं। नंबर-3 की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर हो सकती है। ये भी संभव है कि रघुवंशी ओपनिंग करें और रहाणे नंबर-3 पर खेलें। इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन का नंबर-4 पर आना तय है और फिर आते हैं कोलकाता के उप-कप्तान रिंकू सिंह। रमनदीप सिंह के रूप में टीम के पास अच्छा फिनिशर है। सुनील नरेन को टीम ने पिछले सीजन निचले क्रम में ज्यादा यूज किया था और इस बार भी यही संभावना नजर आ रही है। नरेन के साथ वरुण चक्रवर्ती पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी और ये जोड़ी किसी भी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कोलकाता की सबसे बड़ी टेंशन तेज गेंदबाजी है। इस विभाग में वह चोटों से परेशान है। हर्षित राणा चोट के कारण सीजन से बाहर हैं तो आकाशदीप का भी यही हाल है। ब्लेसिंग मुजरबानी का खेलना तय है। कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा उनका साथ दे सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
कोलकाता: अजिंक्य राहणे, टिम सेइफर्ट/ फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी, विद्युत महतो और डॉ. अजय कुमार ने उठाए सवाल.....
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल