Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरोग्य दूतों का धनबाद में हुआ सम्मान, बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की हुई पहल
3/28/2026 12:51:27 PM IST
181
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के मिश्रित भवन में शनिवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले के आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के बीच स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के 55 विद्यालयों से जुड़े कुल 110 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ये सभी शिक्षक 'आरोग्य दूत' के रूप में कार्य करते हुए विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचा रहे हैं और उन्हें जागरूक बना रहे हैं। इस पहल के तहत छात्रों को स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी जाती है। इसके लिए एनसीईआरटी द्वारा विशेष मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनके माध्यम से बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से शिक्षित किया जा रहा है। इस अभियान में सी-3 एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय सहयोग दे रही है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हर सप्ताह विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं। इन सत्रों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को जरूरी जानकारी दी जाती है, जिससे वे अपने जीवन में सुरक्षित और स्वस्थ आदतों को अपना सकें। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन बआलोक विश्वकर्मा और डीईओ अभिषेक झा सहित स्वास्थ्य विभाग और सी-3 की टीम के सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित भी कर रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ