Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ग्रामीणों के साथ पूर्व पार्षद सुमित सुपकर ने भौंरा जी एम से की वार्ता ,कहा ..

3/31/2026 4:28:01 PM IST

95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jhariya :बीसीसीएल के भौंरा जी एम कार्यालय में आज पूर्व पार्षद सुमित सुपकर  के नेतृत्व में सवारडीह , हार्टतल्ला, थानाबस्ती  , न्यू शवारडीह बस्ती के ग्रामीणों के साथ भौंरा एरिया जी एम कार्यालय में जीएम से वार्ता हुई। वार्ता में ए एस पी कोलियरी का मुद्दा को जोरदार तरीके से पूर्व पार्षद ने रखा।  पूर्व पार्षद सुमित सुपकर ने प्रबंधन को बताया की सुदामदीह थाना से मेन कालोनी के सड़क को बनाने की बात हुई थी तब तक वैकल्पिक रास्ता देने पर सहमति बनी थी पर ऐसा नहीं हुआ। वार्ता के दौरान  विस्थापित ग्रामीणों के जमीन का पैसे का भुगतान जल्द से जल्द करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही भौंरा ओवर ब्रिज बनने से प्रभावित विस्थापितो के आवास मुद्दा भी प्रबंधन के समक्ष रखा गया। 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् पांडेय की रिपोर्ट