Date: 27/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर भीड़ नियंत्रण का किया अभ्यास
5/26/2026 3:39:15 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: आगामी बकरीद पर्व को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल में अलग-अलग परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर सके। धनबाद पुलिस केंद्र में आयोजित इस मॉक ड्रिल में पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ को नियंत्रित करने और संवेदनशील हालात से निपटने का अभ्यास किया। जवानों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई की जानकारी भी दी गई। मौके पर मौजूद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार अलर्ट रहेगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सिटी एसपी ने आम लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई फायरिंग मामले में सन्नी समेत दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
#
बकरीद को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल,सुरक्षा व्यवस्था परखा गया
#
बाबन बीघा जंगल में मिला एक युवक का जला शव ,जाँच में जुटी पुलिस
#
अवैध खनन के खिलाफ डीसी हुए सख्त ,खनन विभाग ने अवैध लौह अयस्क से लदे दो वाहन को पकड़ा,मचा हड़कंप
#
बोकारो में एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कांग्रेस ने भोजपुर जिला अध्यक्ष के कमान डॉ. श्रीधर तिवारी को सौपी ,कार्यालय में श्रीधर तिवारी ने पदभार करते ही दिखे तेवर में ,विपक्ष पर कह दी बड़ी बात ..
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
#
भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोग को किया गिरफ्तार
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बीसीसीएल को बताया ....
#
डीसी ने किया नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,ओपीडी समेत कई विभागों की ली जानकारी ,कहा ...