Date: 11/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
8/22/2026 4:15:17 PM IST
120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
साहिबगंज :
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच सियासत लगातार तेज होती जा रही है। साहिबगंज में JMM के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पंकज मिश्रा ने दावा किया कि JPSC एक और दो मामले की CID जांच अब बीजेपी नेताओं तक पहुंच रही है और इसी वजह से बीजेपी नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। पंकज मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और छात्रों के हित में हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को सरकार गंभीरता से ले रही है और जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। JMM प्रवक्ता ने बीजेपी पर छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के नाम पर बीजेपी आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही है। पंकज मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी बाहर से लोगों को बुलाकर हुड़दंग और माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन के नाम पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार छात्रों की समस्याओं को सुन रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। पंकज मिश्रा ने बीजेपी नेताओं से राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के भविष्य के मुद्दे पर सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों में जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
रांची से प्रशांत के साथ संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम ....
#
सरयू राय ने असम पहुंचकर मां कामाख्या के किए दर्शन, सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा से की मुलाकात....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन नेमरा में पसरा मातम, नेमरा समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच बीजेपी का नगर निगम पर हमला, शहर में गंदगी को लेकर उठाए सवाल
#
भुइयां समाज की महापंचायत को लेकर दुलाल भुइयां का बड़ा ऐलान
#
धनबाद क्रिकेट संघ की AGM में बड़े फैसले स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी शुरू
#
बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की हुई मौत,हादसे के बाद 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ने बचाई 22 से अधिक घायलों की जान
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक