Date: 19/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बीसीसीएल को बताया ....

4/1/2026 3:29:02 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara : सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुँचे।यहाँ आकर घटनास्थल का मुआयना किया।साथ ही घटना में प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना।
मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने घटना में हुई मौत को निंदनीय बताते हुए इस घटना के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल को जिम्मेदार बताया है।साथ ही यह भी कहा कि अगर अवैध कोयला खनन हो रही है तो यह बीसीसीएल का अधिकार क्षेत्र है और इसपर अंकुश लगाने का काम बीसीसीएल का है।साथ ही घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को एक औपचारिकता बताते हुए असंतुष्टि जताई और यह भी कहा जल्द ही प्रभावित ग्रामीणों को न्याय नही मिलेगा तो हमसब भी चुप नहीं बैठेंगे।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट