Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता....
9/18/2026 5:48:10 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद के बेटियों की शिक्षा को लेकर परिवार की सकारात्मक सोच किस तरह पूरी तस्वीर बदल सकती है, इसकी मिसाल जहानाबाद शहर के गौरक्षिणी स्थित संगम घाट की रहने वाली सुषमा कुमारी और उनका परिवार है। पांच बेटियों में दो शिक्षिका हैं, एक बेटी सरकारी क्लर्क के पद पर कार्यरत है, जबकि अब सुषमा कुमारी ने दूसरे प्रयास में NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया है। सुषमा का ऑल इंडिया रैंक 93 आया है। इस सफलता के साथ वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रोफेसर बनने की राह पर हैं।
सुषमा के पिता का निधन हो चुका है। इसके बावजूद उनकी मां ने बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी मजबूती से संभाली। घर-गृहस्थी के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हुए उन्होंने कभी बेटियों को आगे बढ़ने से नहीं रोका। मां के इसी संघर्ष और बेटियों की मेहनत का नतीजा है कि परिवार की चार बेटियां शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं, एक भाई भागलपुर से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। सुषमा की प्रारंभिक शिक्षा जहानाबाद के सीबीएसई विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने एसएस कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और इसी विषय में एमएससी की डिग्री हासिल की। NET की पहली कोशिश में वह सफलता से छह अंक दूर रह गईं और केवल NET क्वालीफाई कर सकीं। इसके बाद अपनी कमियों को दूर करते हुए उन्होंने दूसरी कोशिश में NET-JRF उत्तीर्ण किया और ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल किया।
वैज्ञानिक बनना है लक्ष्य
सुषमा ने बताया कि उनका लक्ष्य शुरू से ही जीवन में सफल होना रहा है। परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत से यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरुआत है और उनका लक्ष्य आगे चलकर वैज्ञानिक बनना है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। असफलताओं से घबराने के बजाय लगातार मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि मेहनत का परिणाम एक न एक दिन जरूर मिलता है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर ठप किया काम......
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
असामाजिक तत्वों ने झोपड़ीनुमा घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
#
ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में निकला भव्य जुलूस, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
#
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम