Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
9/19/2026 12:04:19 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक के बाद एक विद्यार्थियों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने प्रसाद ग्रहण किया था। शुक्रवार सुबह से ही कुछ विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने लगी। शुरुआत में छात्रों ने इसे सामान्य परेशानी समझा, लेकिन जैसे -जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे कई विद्यार्थियों की हालत बिगड़ती गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने बीमार छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के एक साथ अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने से वहां भी हलचल बढ़ गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त चिकित्सक डॉ. शशांक को भी इलाज में लगाया गया। सभी मरीजों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी रहा।
बीमार विद्यार्थियों में साक्षी कुमारी, शिवाज्ञी कुमारी, अन्नू कुमारी, फौजिया कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनमोल कुमारी, जानवी कुमारी और कंचन कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई।
कॉलेज के कुछ स्टाफ के भी बीमार होने की बात सामने आई है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ने को लेकर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वजह क्या रही।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सदर अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर ठप किया काम......
#
मां हो तो ऐसी! पांच बेटियों में दो शिक्षिका, एक क्लर्क और अब सुषमा ने NET-JRF में पाई सफलता....
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा
#
आजसू नेता हरे लाल महतो ने इंटर जिला टॉपर अनामिका गोराई को किया सम्मानित,गांव की बेटियों को लेकर कहा ...
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल