Date: 20/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, 5 अप्रैल को गूंजेगा ठहाकों का मंच
4/3/2026 4:29:37 PM IST
199
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: धनबाद में साहित्य और हास्य का शानदार संगम देखने को मिलने वाला है। हिंदी साहित्य परिषद की ओर से 5 अप्रैल, रविवार को एक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संध्या 7 बजे से लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद क्लब में आयोजित होगा, जिसमें आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इस संबंध में शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में परिषद के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को पूर्व पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को हिंदी साहित्य से जोड़ना और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सकारात्मक संदेश देना है। कार्यक्रम में देश के कई चर्चित कवि और कवयित्री अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ भुवन मोहिनी, अनिल चौबे और सुदीप भोला शामिल हैं। ये सभी अपनी रचनाओं के जरिए दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी अपनी बात रखेंगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कवि सम्मेलन को लेकर शहर के साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राधा अष्टमी पर शनि देव मंदिर में गूंजा भक्ति संगीत श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद...
#
राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन, झारखंडी परंपरा, प्रकृति और संस्कृति में दिखे....
#
जमशेदपुर मे आज विश्वकर्मा पूजा बड़े हर उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में लोकप्रिय भोजपुरी गायक अंकुश राजा बिरसानगर में अपनी देंगे प्रस्तुति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऐतिहासिक कोईलवर पुल का हो रहा उन्नयन, 164 वर्ष पुरानी धरोहर बनेगी और मजबूत
#
डीसी ने बागवानी मेला को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना, कब लगेगा मेला
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट, सरकार ने टाली वार्ता, CM ने बुलाई मंत्रियों की बैठक