Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट, सरकार ने टाली वार्ता, CM ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
8/17/2026 6:51:57 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची:
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच प्रस्तावित उच्चस्तरीय वार्ता अचानक टल गई। वार्ता स्थगित होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर आखिरी वक्त पर वार्ता क्यों रोकी गई? पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलनकारी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई गाड़ियों से राज्य अतिथि गृह जाने वाला था। इसी दौरान वार्ता फिलहाल स्थगित किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद न तो सरकारी प्रतिनिधिमंडल और न ही छात्र प्रतिनिधिमंडल वार्ता स्थल पर पहुंचा।
CM ने मंत्रियों के साथ बुलाई बैठक-
वार्ता टलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में छात्र आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से वार्ता टलने की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
20 अगस्त को छात्रों के बड़े आंदोलन की तैयारी-
छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की तैयारी की है। ऐसे में वार्ता का अचानक टलना और मुख्यमंत्री की मंत्रियों के साथ बैठक ने पूरे घटनाक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया है। वहीं, 20 अगस्त को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्र सरकार के खनन से जुड़े विधेयक के विरोध में आगे की रणनीति पर चर्चा होनी है। अब निगाहें मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक पर टिकी हैं। क्या सरकार छात्रों की मांगों पर कोई बड़ा फैसला लेगी, या फिर 20 अगस्त को आंदोलन और तेज होगा? फिलहाल इन सवालों के जवाब का इंतजार है।
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से अविनाश सिंह के साथ प्रशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
#
चतरा टेरर फंडिंग केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 दोषियों को हुई सजा,मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े मामले में टीपीसी को लेवी देने की पुष्टि
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर