Date: 06/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस प्रशासन ने बच्चों और लोगों के बीच बाटा खुशियां 
 

11/6/2026 1:50:56 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : दीपावली के पावन अवसर पर परसुडीह के लोको बस्ती इलाके में पुलिस विभाग ने एक सराहनीय पहल की। डीएसपी और परसुडीह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बच्चों और आम लोगों के बीच दीये, फूलझड़ी और मिठाइयों का वितरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुमित कुमार, परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा और पुलिसकर्मियों ने लोको बस्ती के बच्चों को दीये और फूलझड़ियाँ भेंट कीं तथा मिठाइयाँ खिलाईं, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल छा गया। बच्चों की खुशी देखकर वहाँ मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार का असली मकसद सबको खुशियाँ बाँटना है और समाज के कमजोर वर्गों तक पहुँचना है। दीये-फूलझड़ी वितरण के साथ ही पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा स्वस्थ व सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लें। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी मुहिम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। यह कार्यक्रम पुलिस-जनता के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और त्योहारों में सबको साथ लेकर चलने की मिसाल बना। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि दीपावली त्योहार के पावन अवसर पर बच्चों और आम लोगों के बीच दीये, फूलझड़ियाँ तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से त्योहार की खुशियाँ साझा करने के साथ-साथ नशे की कुरीति के प्रति बच्चों और स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुँचाता है, इसलिए युवा पीढ़ी को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना आवश्यक है। इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाएँ। भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर आरोग्य भारती महिला आयाम, धनबाद द्वारा दिनांक 6 नवंबर को डी.एस. कॉलोनी स्थित अंजनी लाला मंदिर में धन्वंतरि पूजन एवं स्तवन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।कार्यक्रम की प्रमुखता महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रमा सिन्हा जी ने की, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम श्रीमती ममता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। धन्वंतरि जयंती आरोग्य भारती के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं आरोग्य का देवता माना जाता है। इस पावन अवसर पर लगभग 27 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी बहनों ने सामूहिक रूप से सुंदर रंगोली बनाई तथा दीप प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। भगवान धन्वंतरि को खीर, लड्डू एवं फल का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात सभी बहनों ने मिलकर भक्तिभाव से आरती की। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य, निरोगता, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया गया। सभी बहनों की सहभागिता एवं सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सफल एवं मंगलमय रहा।इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मधु सिन्हा ,सुषमा प्रसाद ,उमा भारती, सह सचिव किरण सिन्हा ,संयुक्त सचिव शोभा गुप्ता साथ में  सुशीला ओझा ,अंजलि कल्याणी ,चंदा श्रीवास्तव ,रीना साहू , साधना सिंह ,गायत्री गोस्वामी ,रीना वर्णवाल आदि मौजूद रहीं ।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट