Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च 
 

7/21/2026 6:25:31 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : झारखंड में लगातार सामने आ रहे जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। आज भाजपा जिला कार्यालय से D.C ऑफिस गोलचक्कर तक युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है। उनका कहना है कि छात्र वर्षों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने के बाद पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ती है, जिससे युवाओं का समय, मेहनत और भविष्य प्रभावित होता है।भाजपा युवा मोर्चा ने घोषणा की कि 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उनका आरोप है कि पेपर लीक जैसे मामलों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि इससे राज्य के लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।भाजपा नेताओं का कहना है कि विधानसभा में वे लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर अमल नहीं करती। उनका आरोप है कि राज्य में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे झारखंड के युवाओं में निराशा और बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि 22 जुलाई को प्रस्तावित जेपीएससी कार्यालय घेराव के बाद सरकार की ओर से इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट