Date: 11/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार 

4/10/2026 4:44:13 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र अंतर्गत मुठेर-लोदीपुर गांव के समीप स्थित गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना में कैंटीन में कार्यरत गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान जहानाबाद के एक गांव के रहने वाला 5 वर्षीय छात्र के रूप में हुई है,  उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी, जिससे पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त हो गया था। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कैंटीन गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि घटना के समय वह शराब के नशे में धुत था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड को भी बरामद कर लिया है, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के खुलासे के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। गार्ड के द्वारा की गई इस हैवानियत सब लोगों के बीच काफी आक्रोश देखी जा रही है। 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना 
#
 कल नगर निगम चुनाव की होगी मतगणना, डीसी आदित्य रंजन ने किया वेयरहाउस काऔचक निरीक्षण
 

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
बरियापुर अपडेट: रामनवमी उपद्रवियों पर पुलिस की  सख्त कार्रवाई, 18 आरोपी को गिरफ्ता,पुलिस ने सड़क पर कराया पैदल परेड 
 

# बराकर स्टेशन के अप लाइन पर ओवरहेड तार टूटने से राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित